ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

जब शरद पवार और देवेंद्र फडणवीस ने की एक ही कार में यात्रा मंच पर साथ नजर आए 

पुणे । एक ओर जहां महाराष्ट्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त टकराव देखा जा रहा है। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार और राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस एक ही मंच पर नजर आए। यहां तक कि एक दूसरे के घोर विरोधी दोनों दिग्गज नेता एक ही कार से पुणे में कार्यक्रम स्थल पर आए। दरअसल रविवार को डॉ. पतंगरावजी कदम की 79वीं जयंती पर भारती सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड स्टूडेंट्स हाउसिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया जाना था। इस कार्यक्रम में शरद पवार और देवेंद्र फडणवीस दोनों एक ही मंच पर मौजूद रहे. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारती सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने की। साथ ही इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे.पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक ही कार से पुणे में कार्यक्रम स्थल पर आए। राजनीतिक हलकों में इस बात को लेकर उत्सुकता पैदा हो गई है कि साथ यात्रा करते समय उन्होंने किन विषयों पर चर्चा की। दिवंगत पूर्व मंत्री डॉ. पतंगराव कदम की 79वीं जयंती पर पुणे में भारती सुपरस्पेशलिटी अस्पताल और छात्र आवास परिसर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन धनकवड़ी स्थित भारती यूनिवर्सिटी एकेडमिक कॉम्प्लेक्स में किया गया। पवार और फडणवीस एक ही कार से कार्यक्रम स्थल पर आए। फिलहाल जब राज्य में विभिन्न मुद्दों पर विवाद चल रहे हैं तो पवार और फडणवीस के एक ही कार में सफर करने से राजनीतिक क्षेत्र में अलग-अलग चर्चा शुरू होना लाजमी है।

Related Articles

Back to top button