ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

80 साल की उम्र में भी सुपरफिट दिखे बिग बी

अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने बंगले जलसा के बाहर फैंस से मिलते हैं। इस रविवार को वो भी फैंस से मिलने से लिए घर से बाहर आए। उनके घर के बाहर फैंस हजारों की संख्या में उमड़े थे। बिग बी ने भी उन्हें निराश नहीं किया। इस दौरान वो काफी फिट लग रहे थे।
80 साल के उम्र में भी उनमें गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस बिग बी की काफी ज्यादा तारीफ भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- इंडिया की शान अमिताभ बच्चन सर।

सालों से चला आ रहा है जलसा के बाहर फैंस से मिलने का ट्रेडिशन

अमिताभ बच्चन पिछले 30 सालों से हर रविवार को अपने बंगले जलसा के बाहर फैंस का अभिवादन करते आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कोरोना काल में घर के बाहर फैंस से मिलने की सालों से चलते आ रहे ट्रेडिशन को कुछ दिनों के लिए रोक दिया था। अप्रैल 2022 में जब कोविड के केसेज में कमी आनी शुरू हुई तो बिग बी ने फैंस के लिए दरवाजे फिर से खोल दिए।

सिक्योरिटी तोड़कर बिग बी के नजदीक जा पहुंचा था फैन

पिछले साल नवंबर में अमिताभ बच्चन ऐसे ही अपने घर के बाहर फैंस से मिलने के लिए निकले थे तभी एक छोटा लड़का सिक्योरिटी तोड़कर उनसे मिलने उनके नजदीक जा पहुंचा था। बिग बी ने ये वाकया अपने ब्लॉग पर शेयर किया था। बिग बी ने इस फैन के साथ काफी सारे फोटोज शेयर करते हुए लिखा था- “ये छोटा बच्चा इंदौर से आया है। जब ये चार साल का था तो इसने मेरी फिल्म डॉन देखी थी और तब से लेकर आज तक ये बच्चा उस फिल्म के एक्टिंग से लेकर डायलॉग्स में खोकर रह गया है।
मुझसे मिलते वक्त इसकी आंखों में आंसू थे क्योंकि वो हमेशा से मुझसे मिलना चाहता था। मैंने उसे समझाया और उसकी लाई पेंटिग पर ऑटोग्राफ भी दिया। इसके अलावा उसके पिता के दिए लेटर को भी पढ़ा।”

Related Articles

Back to top button