ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

पुलिस मुख्यालय में अफसरों के चाय ऑफर करने पर उखड़ गए अखिलेश, बोले- नहीं पिएंगे तुम्हारी चाय, कहीं जहर दे दिया तो…

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से इंकार किया।

उन्होंने कहा,”हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। हम नहीं पी सकते, ज़हर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे।”

(वीडियो सोर्स: समाजवादी पार्टी)समजावादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रविवार को पुलिस मुख्यालय में सपा का मीडिया सेल हैंडल करने वाले जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान जब पुलिस अफसरों ने उसने चाय के लिए पूछा तो उन्होंने पीने से साफ मना कर दिया। यही नहीं, उन्होंने कहा कि हम आपकी चाय नहीं पिएंगे, कही आपने चाय में जहर मिलाकर दे दिया तो।

सपा चीफ की इस बात पर वहां मौजूद पुलिस अफसर मुस्कुरान लगे तो अखिलेश फिर बोले कि हां…हमे आप लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। हम चाय अपनी मंगवाएंगे और कप आपका ले लेंगे। अख‍िलेश ने कहा य तो हम अपनी चाय लाएंगे तब प‍िएंगे या बाहर की प‍िएंगे। आप अपनी चाय प‍ियो हम अपनी चाय पिएंगे।

इसके बाद अखिलेश यादव ने वहां खड़े विकास नाम के युवक से कहा कि व‍िकास बाहर जाओ और देखो क‍ि कहीं चाय म‍िल रही है क्‍या। अगर म‍िल रही है तो लेकर आओ। हम इनसे कप लेकर चाय प‍िएंगे। पर इनकी दी हुई चाय नहीं प‍िएंगे।

दरअसल, समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल संचालन करने वाले कार्यकर्ता मनीष जगन को रविवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मनीष पर सपा के ट्विटर हैंडल से अभद्र टिप्पणी करने और सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास का आरोप है। इस मामले में जगन के खिलाफ हजरतगंज और जानकीपुरम कोतवाली में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस जगन की तलाश कर रही थी।

Related Articles

Back to top button