ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस चालक ने डीसीएम वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए. दुर्घटनाग्रस्त स्लीपर बस गुजरात के राजकोट से लखीमपुर खीरी जा रही थी. आशंका जताई जा रही है कि बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी और वह आगे वाहन को नहीं देख पाए. इस वजह से बस ने सीधे डीसीएम में टक्कर मार दी. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची बचाव कार्य शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में मारे गए 4 लोगों में 3 महिलाएं और एक पुरुष हैं. वहीं हादसे में 10 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है. घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आशंका है कि औरास थाना क्षेत्र में बस चालक को झपकी आ गई, इस वजह से बस एक डीसीएम में जाकर टकरा गई. स्थानीय पुलिस इस मामले में प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. गौरतलब है कि रविवार की रात को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भी भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 18 यात्री घायल हो गए, जिनमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. एक निजी प्राइवेट स्लीपर बस दिल्ली से लखनऊ जा रही थी. ठठिया थाना क्षेत्र के पास पिपरौली गांव में बस हादसे का शिकार हो गई. बताया जाता है कि बस में कुल 40 लोग सवार थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार बस काफी तेज रफ्तार में जा रही थी और अचानक से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button