मुख्य समाचार
मुरैना रूपए के लेन-देन में युवक को मारी गोली।
मुरैना के जौरा कस्बे में कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। जिन लोगों ने युवक को गोली मारी, उनका उससे रुपयों का लेन-देन था। पहले आरोपियों ने फोन पर युवक की मां को बुरा-भला कहा और धमकी दी, फिर घर जाकर गोली मार दी। घटना रविवार की है। पुराने जौरा कस्बा निवासी, 26 वर्षीय धर्मवीर पुत्र पंजाब सिंह गुर्जर का कुछ लोगों से जुए में जीते रुपयों को लेकर लेन-देन था। वह उनके रुपए नहीं दे रहा था, इस पर वह लोग उसे फोन पर बार-बार धमकी दे रहे थे। इन लोगों में अभिषेक उर्फ मरिया पुत्र महेश गुर्जर, गोलू सिकरवार पुत्र दिनेश सिकरवार हैं। बुधवार के दिन इन लोगों ने धर्मवीर को फोन करके रुपयों की मांग की तो उसने देने से इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने उसकी मां को फोन लगाया तथा रुपए देने के लिए कहा जब मां ने असमर्थता जताई तो उन लोगों ने उसकी मां को बुरा-भला कहना शुरु कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। साथ ही यह कहा कि अभी घर आते हैं और मारते हैं। इसके बाद धर्मवीर गुर्जर अपने मकान के बगल में खुले प्लाट में बैठा था उसी समय सात लोग वहां पहुंचे और उनमें शामिल अभिषेक उर्फ मरिया गुर्जर ने उस पर गोली चला दी। उनके साथ पांच अन्य लोग भी थे। गोली सीधे उसके दाहिने तरफ कंधे में जाकर लगी। गोली मारकर वे लोग भाग गए। घायल धर्मवीर गुर्जर घायल धर्मवीर गुर्जर जिला अस्पताल ले गए परिजन गोली लगने पर धर्मवीर के परिजन उसे जिला अस्पताल मुरैना ले गए जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक इलाज करके ग्वालियर रैफर कर दिया। जौरा थाने में मामला दर्ज इस घटना को लेकर जौरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दो फायर किए गए थे जिसमें से एक सीधा उसके कंधे में जाकर लगा।



