ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल का हाथ थामे दिखाई दिया नन्हा चंद्रशेखर आजाद

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस यात्रा में राहुल के साथ एनसीपी नेता फारुख अबदुल्ला पूर्व रॉ चीफ एएस दुलत सहित अलग-अलग क्षेत्रों से कई लोग शामिल हो चुके हैं। इस बीच शुक्रवार को एक और तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें राहुल गांधी का हाथ थामे महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की वेशभूषा में एक लड़का दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा जबसे शुरू हुई है इसमें कई बच्चों ने भी हिस्सा लिया था। इस कड़ी में आजाद की वेशभूषा में आज एक बच्चा दिखाई दिया। इस तस्वीर में राहुल गांधी उस नन्हे बच्चे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि कैसे रुकें कदम जब साथ हो आजाद से एक मासूम के कदमों का #भारत जोड़ो यात्रा  मुसीबतों की बेड़ियां पिघला चुकी हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में आजाद बने बच्चे से पहले महात्मा गांधी की वेशभूषा में आए बच्चे की तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी।यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी जहां राहुल गांधी झंडा फहराएंगे। इस यात्रा में बीजेपी नेता और सांसद वरुण गांधी को भी शामिल करने की बात हो रही है। राहुल गांधी ने कहा था कि वरूण गांधी इस यात्रा में जुड़ सकते हैं लेकिन बीजेपी को इससे जरूर दिक्कत होगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी वरुण गांधी के यात्रा में शामिल करने को लेकर तैयार हैं। हालांकि वरुण की ओर से इसपर अभी कोई जवाब नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button