ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अमेठी के जिला निर्वाचन कार्यालय में लगी आग, कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख

उत्तर प्रदेश : अमेठी जिले के कलेक्ट्रेट की प्रथम मंजिल पर स्थित निर्वाचन कार्यालय में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। कार्यालय से धुआं उठता देख कलेक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड ने इसकी सूचना अफसरों को दी। कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गए।

सूचना मिलते ही एडीएम अजीत कुमार सिंह व एसडीएम राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। अफसरों की मौजदगी में कर्मचारियों ने कार्यालय का ताला तोड़ा। इसी बीच मौके पर पहुंचे फायर वाहन ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

आग किस कारण से लगी इसकी जांच की जा रही है। एएसपी हरेंद्र कुमार व सीओ मयंक द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। एडीएम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। किसी कर्मी की लापरवाही मिलेगी तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button