ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, हनी सिंह के साथ टीना ने कंफर्म किया अपना रिश्ता

भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने फैंस को उस वक्त हैरान कर दिया था, जब उन्होंने बीते साल एक कार्यक्रम के दौरान मॉडल-अभिनेत्री टीना थडानी का परिचय अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में कराया था। इस कार्यक्रम में टीना और हनी सिंह एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। वहीं, हाल ही में टीना ने अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया। टीना ने अपने काम को लेकर और हनी सिंह के साथ अपने रिश्ते पर आने वाले कमेंट्स पर ध्यान नहीं देने के मसले पर खुलकर बातचीत की।
हाल ही में टीना ने एक इंटरव्यू के दौरान यो यो हनी सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। टीना ने बताया कि उन्होंने बीते साल अप्रैल से हनी सिंह के साथ डेटिंग शुरू की थी। दोनों ने धीरे-धीरे एक-दूसरे को जाना। धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि हनी एकदम अलग हैं और उनके जैसा व्यक्ति मिलना मुश्किल है। टीना ने कहा कि हनी सिंह बेहद बुद्धिमान और करिश्माई शख्स हैं। मैं खुद भी उनके काम की फैन हो गई। वह ट्रेंडसेटर हैं और वह सभी से अलग हैं।
हनी सिंह ने भी हाल ही में टीना को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह टीना से दुबई में एक दोस्त के जरिए मिले थे। इससे पहले दोनों सिर्फ बात करते थे और व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले थे। हनी सिंह ने बताया कि जब वह पहली बार टीना से मिले तो दोनों ही अपने-अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ थे। ऐसे में ज्यादा बात नहीं हुई। उसके बाद दोनों सेट पर मिले तो मुझे कुछ अलग महसूस हुआ। ऐसा लगा कि जैसे वह मेरी हैं। हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने टीना को रिझाने के प्रयास किए और आखिरकार वह राजी हो गईं।

 

Related Articles

Back to top button