ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

CM योगी के सामने छलका सुनील शेट्टी का दर्द कहा- ‘बॉलीवुड में सब ड्रग्स नहीं लेते’

बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसमें सुनील शेट्टी, सुभाष घई, जैकी श्रॉफ, सोनू निगम और बोनी कपूर समेत कई कलाकार शामिल थे। नोएडा में बन रही फिल्म सिटी को लेकर सीएम योगी ने इन सेलेब्स से मीटिंग की थी। इस दौरान सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड हटाने की मांग की, उन्होंने कहा कि इससे हम लोगों को काफी नुकसान हो रहा है।

सुनील शेट्टी ने सीएम से कहा कि बॉलीवुड के 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स नहीं लेते हैं और लोगों का मनोरंजन करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इस तरह के बायकॉट ट्रेंड से हमें काफी नुकसान होता है। तो ये जरूरी है कि #BoycottBollywood जैसे ट्रेंड को हटाया जाए। ऐसा करने से बॉलीवुड की छवि भी खराब होती है।

सुनील शेट्टी ने लगाई गुहार

इस मुलाकात के दौरान सुनील शेट्टी ने उन फिल्मों के जिक्र किया जिसे इस बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड का सामना करना पड़ा है। हाल ही में देश में शाह रुख खान की फिल्म पठान का जबरदस्त विरोध चल रहा है। कई सिनेमाघरों में इसे लेकर तोड़फोड़ भी जा रही है। सारा विवाद तब शुरू हुआ जब दीपिका पादुकोण ने बेशरम रंग गाने पर भगवा रंग की बिकिनी पहन कर काफी बोल्ड पोज दिए। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया।

बायकॉट के चलते फ्लॉप हुईं ये फिल्में

याद दिला दें कि बीते साल जाने कितनी ही फिल्में इस बायकॉट ट्रेंड के भेंट चढ़ गई। सबसे ज्यादा नुकसान आमिर खान और अक्षय कुमार को हुआ। आमिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप रही तो अक्षय कुमार की 4 फिल्मों ने हिट का मुंह नहीं देखा। लाइगर और ‘थैंक गॉड’ समेत काफी फिल्मों को इस ट्रेंड के कारण नुकसान हुआ।

Related Articles

Back to top button