ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

एयरलाइन में भर्ती प्रक्रिया महिला आवेदकों से ब्रा और अंडरवियर में आने को कहा गया 

मैड्रिड । कुवैत की एयरलाइन में भर्ती प्रक्रिया को लेकर कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं। कहा जा रहा है कि एयरलाइन के इंटरव्यू में एयर होस्टेस की नौकरी के लिए आवेदन देने वाली महिलाओं को अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और उनके साथ कुत्तों जैसा व्यवहार किया गया। मैड्रिड के एयरपोर्ट के पास होटल में कुवैत एयरवेज के लिए इंटरव्यू के दौरान महिला आवेदकों से ब्रा और अंडरवियर में आने के लिए कहा गया। मीडिया के अनुसार एयरलाइन भर्ती एजेंसी के कुछ लोगों ने कुत्तों की तरह उनके दांत भी चेक किए।

23 साल की महिला आवेदक ने दावा किया है कि इंटरव्यू में एक महिला नोटपैड पर नोट्स ले रही थी। उसने अंडरवियर में उनका इंस्पेक्शन किया। इंस्पेक्शन के बाद उन लोगों को तत्काल रिजेक्ट कर दिया गया जिनका वजन ज्यादा था जिन्होंने चश्मे पहने थे या जिनके शरीर पर दिखने वाले निशान थे। एक महिला ने कहा कि उन्हें भर्ती नहीं किया जाएगा जिनके शरीर पर कोई निशान है। मारियाना ने कहा कि एक लड़की जो सात भाषाएं बोल सकती थी उस इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि उसकी भौंह के ऊपर एक छोटा सा निशान था। उससे कहा गया कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसे सात भाषाएं आती हैं। 23 साल की बियांका ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उससे पहले वाली महिला इंटरव्यू के बाद रोते हुए बाहर आई थी। जब उसकी बारी आई तब उससे उसकी ड्रेस ऊपर उठाने के लिए कहा गया। लेकिन इंटरव्यू लेने वाले और अधिक देखना चाहते थे। आखिरकार महिला को ब्रा और अंडरवियर में आना पड़ा। एक महिला ने मुझसे मुंह खोलने के लिए कहा और अंदर झांकने लगी जैसे मैं कोई कुत्ता हूं। उसने मेरे दांत देखने के लिए अपनी आंखें लगभग मेरे मुंह के भीतर घुसा दीं। मुझे बेहद अपमानित महसूस हुआ।

Related Articles

Back to top button