ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

राज्यपाल कोश्यारी की टिप्पणी के खिलाफ विपक्ष का पुणे बंद का आह्वान…

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर विपक्षी दलों और मराठा संगठनों ने आज पुणे बंद का आह्वान किया है। शहर में बंद का असर दिखाई दे रहा है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। दुकानें भी बंद हैं। शहर में बंद के दौरान मेडिकल की दुकानें दिनभर खुली रहेंगी। जबकि जरूरी वस्तुएं और सेवाएं जैसे किराना की दुकान, दूध की दुकान मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी।फेडरेशन ऑफ ट्रेड एसोसिएशन ऑफ पुणे (एफएटीपी) ने भी बंद का समर्थन किया है। पुणे बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

मराठा संगठनों ने निकाला मौन मार्च

शिवाजी महाराज पर राज्यपाल कोश्यारी की विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में आज सुबह मराठा संभाजी ब्रिगेड सहित कई संगठनों और विपक्षी दलों ने पुणे में मौन मार्च निकाला और बंद को अपना समर्थन दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पुणे अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने कहा कि राज्यपाल कोश्यारी ने महाराष्ट्र का अपमान किया है। भाजपा को छोड़कर सभी दलों ने बंद का समर्थन किया है।बता दें, शिवाजी महाराज पर टिप्पणी को लेकर घिरे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनका मार्गदर्शन मांगा है कि ऐसी स्थिति में उन्हें कदम उठाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button