ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

 इस साल जी-7 की अध्यक्षता करेगा जापान, दक्षिण कोरिया ऑस्ट्रेलिया और भारत को कर सकता है आमंत्रित

टोक्यो। जापान इस साल मई में आयोजित होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और भारत के नेताओं को आमंत्रित कर सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दक्षिण कोरियाई ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय नेताओं को जापान द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया जा सकता है ताकि भागीदार देशों के सामंजस्य पर जोर दिया जा सके जो जी-7 के सदस्य देशों के साथ सामान्य मूल्यों को साझा करते है और ‘मुक्त और खुले भारत-प्रशांत’ की अवधारणा को लागू करते हैं।

गौरतलब है कि जापान 2023 में जी-7 बहुपक्षीय मंच की अध्यक्षता करेगा। शीर्ष-स्तरीय जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन 19 से 21 मई तक हिरोशिमा शहर में किया जाएगा। जापान के अर्थव्यवस्था व्यापार एवं उद्योग मंत्री यासुतोशी निशिमुरा ने कहा था कि आर्थिक दबाव का मुकाबला करने के प्रभावी उपाय इस साल के जी7 शिखर सम्मेलन के मुख्य विषयों में से एक होगा।

Related Articles

Back to top button