ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

सेहत के लिए लाभकारी है गुड़ की चाय, जानें इसके बेशुमार फायदे

Health Tips : सेहत के लिए पौष्टिक आहार जितना फायदेमंद है, उतना ही कुछ चीजों का सेवन नुकसानदायक भी है। भारत में चाय का सेवन बहुत अधिक मात्रा में होता है। लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। वहीं सर्दियों में गर्माहट पाने के लिए दिनभर में कई बार चाय पीते हैं। हालांकि चाय का जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ चाय के अधिक सेवन से परहेज की हिदायत देते हैं। लेकिन अगर आपको चाय पीना ही है,तो गुड़ की चाय सेहत के लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं। गुड़ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। गुड़ में भरपूर प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है, ऐसे में सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए भी गुड़ फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि गुड़ की चाय पीने से क्या स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

पाचन तंत्र मजबूत होता है
चीनी की जगह गुड़ मिलाकर तैयार की गई चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसका नियमित सेवन कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या से बचाव करता है और पाचन को दुरुस्त करता है.

एनीमिया
जिन लोगों को शरीर में खून की कमी की शिकायत होती है, उन्हें गुड़ की चाय पीनी चाहिए। गुड़ से बनी चाय में आयरन की मात्रा भरपूर होती है। जिसके कारण लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ जाता है। खून की कमी को दूर करने के लिए गुड़ की चाय का नियमित सेवन कर सकते हैं।

वजन घटाने के लिए
जो लोग पतले दिखने के लिए वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें चाय के सेवन से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। चाय में मौजूद चीनी का सेवन शरीर का फैट बढ़ाता है। हालांकि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो गुड़ की चाय फायदेमंद हो सकती है।

माइग्रेन से राहत
अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है और अक्सर सिरदर्द रहता है तो गुड़ की चाय का सेवन नियमित तौर पर शुरू कर दें। गुड़ में पाए जाने वाले पोषण तत्व माइग्रेन की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button