ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

शिंदे गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे

मुंबई | महाराष्ट्र के उल्हासनगर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के दो समूहों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें दो समर्थक घायल हुए हैं। इस घटना के बाद दोनों समूहों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। फिलहाल इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है।वहीं, मारपीट की घटना का एक वीडियो सामने आया है,जिसमें शिवसेना शिंदे गुट के समर्थक एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि घटना में दो समर्थक घायल हुए हैं। वीडियो में एक व्यक्ति घायल पड़ा दिखाई दे रहा है।

शिवसेना शिंदे गुट के नेता विजय जोशी ने बताया कि उल्हासनगर कैंप में एसएसटी कॉलेज के पास कई सालों से सड़क खस्ताहाल है। स्थानीय सांसद ने सड़क की मरम्मत के लिए फंड जारी किया था। जिसका काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि वह कार्यकर्ताओं के साथ सड़क का निरीक्षण करने गए थे। तभी पूर्व पार्षद विमल वसंत के बेटे भी अपने साथियों को लेकर वहां पहुंच गए और उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। जोशी ने बताया कि इस हमले में उनके एक समर्थक को चोट लगी है। उनके साथ भी मारपीट की गई।

Related Articles

Back to top button