ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कोहरे के चलते 480 से अधिक ट्रेनों पर पड़ा असर, कई चल रहीं देरी से और कई रद्द..रेलवे ने दी जानकारी

 रेलवे ने रविवार को कहा कि कोहरे के कारण 480 से अधिक रेलगाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कोहरे के कारण करीब 335 रेलगाड़ियों के आवागमन में देरी हुई, 88 ट्रेन रद्द कर दी गईं, 31 रेलगाड़ियों का मार्ग बदलना पड़ा और 33 रेलगाड़ियों की यात्रा को गंतव्य से पहले समाप्त कर दिया गया।” पश्चिमोत्तर भारत तथा निकटवर्ती मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने के कारण सड़क, रेल और विमान यातायात पर असर पड़ा है।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे बहुत घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने ट्वीट किया कि जो Flights CAT-3 System के अनुरूप नहीं हैं, उन पर कोहरे का असर पड़ सकता है। यात्रियों को उड़ानों के बारे में अद्यतन सूचनाओं के लिए संबंधित एअरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button