ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मुख्यमंत्री बोम्मई ने किया दावा, कहा- जल्द होगा कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार

मंत्री पद की मांग को लेकर पार्टी विधायकों के बढ़ते दबाव के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। हालांकि, उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों के संभावित नामों का खुलासा नहीं किया। बोम्मई ने कहा, ‘‘हमने कुछ दिन पहले विस्तार से चर्चा की थी।

मुझे मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी और निर्णय लिया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्द होगा।” यह पूछे जाने पर कि मंत्रिमंडल में किन विधायकों को शामिल किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भाजपा आलाकमान को तय करना है।

बोम्मई ने कहा कि उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सभी मुद्दों से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘अंतिम फैसला उनके (आलाकमान) द्वारा लिया जाएगा। जब वे कोई फैसला लेंगे, तो हम आपको बताएंगे। संकेत हैं कि यह बहुत जल्द होगा।”

Related Articles

Back to top button