ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अहमदाबाद में इमारत की 7वीं मंजिल पर लगी भीषण आग बच्ची की जलकर मौत

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। शाहीबाग इलाके में स्थित एक इमारत की 7वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई है। इमारत में आग लगने से एक बच्ची की जलकर मौत हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर आग बुझाने में जुटी हुई है लेकिन अभी तक आग को बुझाया नहीं जा सका है। वहीं कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घर की खिड़कियों से लोग जान बचाने की गुहार लगाते भी नजर आए हैं हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आग किस कारण से लगी है। अधिकारियों का कहना है ऊपर की मंजिलों में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। पहले उनकी कोशिश आग पर काबू पाने की है। इस बीच अग्निकांड के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक फायर ब्रिगेड टीम को सुबह बजे फोन आया कि शाहीबाग के गिरधरनगर सर्कल के पास ऑर्किड ग्रीन फ्लैट्स की 7वीं मंजिल में आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंच गई। सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार जिस घर में आग लगी है उस घर के पांच में से चार सदस्य बाहर गए हुए थे लेकिन 15 वर्षीय प्रांजल उर्फ ​​प्राची एक कमरे में थी। अग्निकांड में प्राची की जलकर मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button