ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

कंगाल पाकिस्तान के पीएम ने आईएफएम प्रमुख के सामने लगाई गुहार 

लाहौर। वित्तीय संकट से गुजर रहे कंगाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टलीना जॉर्जीवा से आर्थिक मदद की अगली किस्त जारी करने में बना गतिरोध दूर करने का अनुरोध किया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में किए गए दावे के मुताबिक शहबाज ने जॉर्जीवा से जिनेवा में होने वाली संभावित मुलाकात के चंद दिनों पहले उनसे टेलीफोन पर बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने पाकिस्तान को मुद्राकोष से मिलने वाली मदद की अगली किस्त जारी होने में बने व्यवधान को लेकर चर्चा की।

हालांकि इस वार्ता के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन लोकल मीडिया ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि पाक प्रधानमंत्री ने आईएमएफ प्रमुख से अनुरोध किया है कि मदद की अगली किस्त जारी करने के पहले नए कर लगाने की शर्त पर पुनर्विचार करे। इसके अलावा शहबाज ने पाकिस्तान में बिजली दरें बढ़ाने के लिए रखी गई शर्त में भी छूट देने की मांग आईएमएफ से की। आईएमएफ ने पाकिस्तान के वार्षिक ऋण प्रबंधन योजना में हुए करीब 500 अरब रुपये की कमी की भरपाई के लिए बिजली दरें बढ़ाने को कहा है।

Related Articles

Back to top button