ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

TMC Leader Killed:तृणमूल नेता को म्यूजिक के शोर को लेकर विवाद शांत कराना पड़ा भारी

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबारी में दो पक्षों में विवाद रोकने गए तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार को तब हुई जब तेज आवाज में म्यूजिक बजाने को लेकर दो गुटों के बीच हाथापाई हो गई थी।मृत तृणमूल नेता की पहचान अफजल मोमिन (65) के रूप में हुई। पुलिस ने इस सिलसिले में पंद्रह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह पठानपारा गांव का एक समूह मोथाबाड़ी थाना क्षेत्र के मंडलपारा गांव से पिकनिक मनाकर लौटते समय तेज संगीत बजा रहा था।

इसका स्थानीय नेता अफजल मोमिन व अन्य ग्रामीणों ने विरोध किया था। इसके बाद हाथापाई हुई थी। मोमिन और कुछ अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।इसके बाद मंगलवार दोपहर में बड़ी संख्या में पठानपारा निवासी डंडे और लाठियों से लैस होकर आए। तभी मोमिन संघर्ष रोकने के लिए बाहर निकले, लेकिन उन पर हमला कर दिया गया। वे होश खो बैठे। ग्रामीण मोमिन को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मोमिन के बेटे जहांगीर अली के अनुसार उनके पिता को हृदय रोग की समस्या थी। बहुत तेज आवाज में डीजे बजाने से उन्हें परेशानी हो रही थी, इसलिए उन्होंने विरोध किया था, लेकिन उन्हें धक्का दिया गया और उन पर हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। जहांगीर अली ने मामूम एसके के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामूम ने ही पठानपारा के ग्रामीणों का नेतृत्व किया था, जिसने हमला किया।

मालदा के पुलिस अधीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि दो गुटों में संगीत बजाने को लेकर युवकों के बीच हाथापाई हो गई थी। मोमिन ने हाथापाई रोकने की कोशिश की। इसी दौरान उसे धक्का दिया गया। धक्के से वह गिर गया और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 14 अन्य लोगों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

टीएमसी नेता मोमिन की मौत पर बंगाल की राज्यमंत्री सबीना यास्मिन ने कहा कि वे हमारी पार्टी के बहुत सम्मानित नेता थे। उनकी मौत चौंकाने वाली है। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मोमिन पांच बार स्थानीय ग्राम पंचायत के लिए चुने गए थे। उन्होंने हाल ही में तृणमूल में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी।

Related Articles

Back to top button