ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा राहुल बाबा सुन ले…….2024 में गगनचुंबी राम मंदिर बनकर तैयार होगा

अगरतला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा के दौरे पर पहुंचे। जहां शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। शाह ने कहा कि राहुल बाबा सुन लें 2024 में गगनचुंबी राम मंदिर बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है और 1 जनवरी 2024 तक राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। गौरतलब है कि त्रिपुरा में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने त्रिपुरा सीपीआईएम के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था। भाजपा की नजरें त्रिपुरा में दूसरी बार सरकार बनाने पर हैं।

शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया है। कांग्रेस ने कहा कि खून की नदियां बहेंगी लेकिन कश्मीर में शांति कायम है। शाह ने कहा कि भाजपा ने पिछले 5 वर्षों में त्रिपुरा में जो विकास किया है वह सिर्फ शुरुआत है सिर्फ एक ट्रेलर और पिक्चर अभी बाकी है को न भूलें! मैं राज्य के लोगों को विश्वास दिलाता हूं प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में त्रिपुरा जल्द ही भारत का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा!

शाह ने सीपीआई पर निशाना साधकर कहा कि पीएम मोदी जी ने चलो पलटाई मंत्र दिया जिसके साथ त्रिपुरा के लोगों ने कम्युनिस्ट शासन को राज्य से बाहर कर दिया। कम्युनिस्टों ने पूरे त्रिपुरा को नशे का अड्डा बना दिया। बांग्लादेश से घुसपैठियों के लिए दरवाजा खोल दिया गया था। पहले इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था बीजेपी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर त्रिपुरा में टूरिज्म को 5 साल में 11 गुना बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट सरकार द्वारा बनाए गए हिंसा के माहौल को हमारी सरकार ने खत्म कर दिया है।त्रिपुरा में कम्युनिस्ट शासन के दौरान जिस हिंसा और घुसपैठ का सामना करना पड़ा वह भाजपा के सत्ता में आने के बाद से गायब हो गई है।

गृह मंत्री आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा की दो ‘रथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाने के लिए त्रिपुरा में हैं। शाह ने कहा कभी मादक पदार्थों की तस्करी हिंसा और बड़े पैमाने पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए जाना जाने वाला त्रिपुरा अब विकास उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे खेल में उपलब्धियों बढ़ते निवेश और जैविक खेती गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button