ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मप्र के नेता प्रतिपक्ष के दावे पर भाजपा की चुनौती, सीडी सामने जाएं

भोपाल| मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा गोविंद सिंह ने भाजपा सहित आरएसएस के नेताओं की सीडी होने का दावा करने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने चुनौती दी है कि अगर उनके पास ऐसी सीडी है तो वे सामने लाएं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा गोविंद सिंह ने दावा किया है कि, भाजपा नेताओं और आरएसएस कार्यकर्ताओं की अश्लील सीडी हमारे पास है।

कांग्रेस के विधायक सुनील सराफ पर पार्टी में खुले आम कथित फायरिंग को लेकर दर्ज किए गए मामले के सवाल पर डा सिंह ने कहा, भाजपा को पहले अपना चाल, चरित्र और चेहरा देखना चाहिए, भाजपा नेताओं और आरएसएस कार्यकतार्ओं की अश्लील सीडी हमारे पास उपलब्ध है। किसी पर व्यक्तिगत तौर पर आरोप लगाना हमारी संस्कृति में नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के सीडी वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, क्या कांग्रेस के पास यही सब कुछ रह गया है? क्या कांग्रेस अब सीडी, पेन- ड्राइव के सहारे जिंदा रहने का प्रयास कर रही है? मुझे लगता है कि अब एक-दूसरे को ब्लैकमेल करना और फंसाना ही कांग्रेस का चरित्र बन गया है। कांग्रेस के लोग चौबीसों घंटे झूठ बोलते हैं, शर्म आनी चाहिए उन्हें। मैं कांग्रेस के इन नेताओं को चुनौती देता हूं कि अगर आप में हिम्मत है, तो जिन लोगों की सीडी होने की आप बात कर रहे हैं, उन्हें समाज के सामने लेकर आएं।

शर्मा ने कहा कि झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करना एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता। आप कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं, एक संवैधानिक पर हैं ऐसे में कुछ भी बोलते रहना उचित नहीं है। नेता प्रतिपक्ष को जो भी बोलना हो, पूरी जिम्मेदारी से बोलना चाहिए और अगर आपको लगता है कि आपकी बात में कोई तथ्य है, तो आप उसे जनता के सामने लेकर आइये, वर्ना झूठ बोलने के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगिये।

Related Articles

Back to top button