ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल में शुरू हुआ मल्टीलेयर फार्मिंग शिविर, कैसे पाएं खेती से लाभ, मिलेगी जानकारी

भोपाल। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए भोपाल में मल्टीलेयर फार्मिंग शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में मल्टीलेयर फार्मिंग के विशेषज्ञ आकाश चौरसिया द्वारा बताया जाएगा कि कैसे खेती से पांच गुना तक लाभ कमाया जा सकता है। शिविर का शुभारंभ 5 जनवरी को हुआ एवं इसका समापन 7 जनवरी को होगा। इससे पहले शिविर के प्रारंभ में मुख्य अतिथि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विपिन व्यास, विशिष्ट अतिथि शरद कुमरे, मल्टीलेयर फार्मिंग विशेषज्ञ आकाश चौरसिया एवं संस्था के संरक्षक मनीष शर्मा द्वारा श्रीगणेश एवं गाय की पूजा की गई।

उन्नत कृषि अभियान परिषद एवं आनंद वाटिका कृषि फार्म के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी भोपाल में 3 दिवसीय आवासीय नि:शुल्क मल्टीलेयर फार्मिंग का शिविर शुरू हुआ। इस शिविर में मल्टीलेयर फार्मिंग के विशेषज्ञ आकाश चौरसिया एक साथ पांच फसलें कैसे उगाई जाती है, इसकी जानकारी देंगे। शिविर की शुरुआत में उन्नत कृषि अभियान परिषद के संरक्षक मनीष शर्मा ने परिषद द्वारा पूरे देश सहित विदेशों में भी कैसे किसानों को आत्मनिर्भर और आय बढ़ाने के लिए कार्य किया, इसके बारे में विस्तार से बताया। आकाश चौरसिया ने कृषि में आय बढ़Þाने के लिए 5 नवाचारों के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों को खेती में समझ, तकनीक का प्रयोग, अवशिष्ट प्रबंधन एवं उत्पादन को उत्पाद में बदलना होगा।

उन्होंने मल्टीलेयर फार्मिंग तकनीक को विस्तार से समझाया और किसानों को उसके फायदे बताए। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि व समाज सेवी शरद कुमरे ने किसानों को प्रकृति से जुड़कर  खेती करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मानवता को बचाने का समय आ गया है। यदि अब भी नहीं चेते तो वह दिन दूर नहीं जब कैंसर महामारी की तरह हर घर में फेल जाएगा। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि पधारे डॉक्टर विपिन व्यास ने प्रकृति को बचाने वाली कृषि की विद्या को ही ईश्वर का रूप बताया। उन्होंने कहा कि भारत की कृषि व्यवस्था को आकाश चौरसिया जी की मल्टीलेयर कृषि तकनीक और युवाओं की सक्त आवश्यकता है।

आनंद वाटिका फार्म  के संचालक नीरज रघुवंशी ने देश के अलग-अलग राज्यों से आए कृषक भाई, बहनों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह कार्यशाला प्रतिदिन सुबह 9.30 पर शुरू होगी और मल्टीलेयर कृषि का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही खाद, बीज और जैव कीट नियंत्रण निर्माण विधियां भी सिखाई जाएंगी।

 

Related Articles

Back to top button