ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

पानीपत में ढोल नगाड़ों के साथ हुआ राहुल का स्वागत, भारत जोड़ो यात्रा में लगा लोगों का जमावड़ा

पानीपत: भारत जोड़ो यात्रा लेकर हरियाणा पहुंचे राहुल गांधी का जोरदार स्वागत हुआ। राहुल ने उत्तर प्रदेश से होते हुए पानीपत के सनौली बार्डर से हरियाणा में शानदार एंट्री की। हरियाणा बार्डर पर फूलों और ढोल नगाड़ों के साथ भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष उदय भान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल का स्वागत किया।

6 जनवरी को यात्रा को आगे बढ़ाएंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी के हरियाणा आगमन के दौरान पार्टी विधायक, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और हजारों की तादाद में जनता मौके पर मौजूद रही। 6 जनवरी को सुबह 6 बजे सनौली-पानीपत रोड से पदयात्रा शुरू होगी। सुबह 10 बजे जीटी रोड पानीपत में एक बड़े काफिले के साथ चलेगी।  6 जनवरी को सुबह 6 बजे सनौली-पानीपत रोड से पदयात्रा शुरू होगी। सुबह 10 बजे जीटी रोड पानीपत में एक बड़े काफिले के साथ चलेगी। इसी दिन राहुल गांधी पानीपत के सेक्टर 13/17 स्थित हुडा ग्राउंड में राहुल गांधी एक रैली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस रैली में प्रदेश के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

मां सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली लौटे राहुल

पानीपत पहुंचते ही राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दरअसल राहुल की माता और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत खराब है और फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलते ही राहुल ने हरियाणा में ठहरने का प्लान कैंसिल किया और रात को ही दिल्ली लौटकर सोनिया गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की। हालांकि भारत जोड़ो यात्रा के प्लान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कल सुबह ही राहुल सुबह पानीपत वापस लौटेंगे और भारत जोड़ो यात्रा को हरियाणा में आगे बढाएंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने पानीपत के सनौली में ही ठहराव करना था, मगर अब वे दिल्ली लौट गए हैं।

Related Articles

Back to top button