ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मप्र लोकसेवा आयोग की राज्य पात्रता परीक्षा चार जून को, 10 शहरों में बनेंगे केंद्र।

इंदौर। मप्र लोकसेवा आयोग द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा चार जून को आयोजित करवाने की घोषणा कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग के अधीन महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए अनिवार्य योग्यता में सेट को भी शामिल किया जाता है। बीते दिनों ही पीएससी ने करीब चार हजार सहायक प्राध्यापकों के पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। परीक्षा के लिए आवेदन नौ जनवरी से पीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। बुधवार को पीएससी मुख्यालय में पीएससी चेयरमैन डा.राजेशलाल मेहरा, सदस्य चंद्रशेखर रायकवार ने सेट के लिए बनी स्टीयरिंग कमेटी की बैठक ली। बैठक में प्रदेश के तमाम विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ रजिस्ट्रार व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कमेटी ने परीक्षा की तिथि पर सर्वसम्मति से सहमति दी। तय किया गया कि परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। पहला पर्चा सामान्य शिक्षण व शोध अभिवृत्ति का होगा। दूसरा पर्चा संबंधित विषय का होगा। परीक्षा आफलाइन पद्धति से होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने 36 विषयों को मंजूरी दी है, उन सभी को परीक्षा में शामिल किया जाएगा। प्रदेश के दस शहरों में परीक्षा केंद्र बनेंगे। इनमें इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और सतना शामिल हैं। अभ्यर्थी कह रहे हैं कि सेट परीक्षा से पहले मई में ही सहायक प्राध्यापक चयन परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की तारीख निकल जाएगी। ऐसे में सेट का लाभ अभ्यर्थियों को कैसे मिल सकेगा। मांग की जा रही है कि सहायक प्राध्यापक परीक्षा के आवेदन के लिए तारीख आगे बढ़ाई जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button