ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

चीन में गुस्साएं लोगों ने पुलिस की गाड़ी का पलट दिया 

बीजिंग। कोरोना से मचे कोहराम के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग जनता के सामने आकर कहा कि चीन में कोरोना से जंग का एक नया दौर शुरू हो गया है। जिसमें जनता और सरकार को मिलकर लड़ना होगा। शी के तीसरी बार सत्ता संभालने के कुछ ही महीने बाद चीन पर कोरोना कहर बनकर टूटा। दुनिया पर राज करने का सपना देखने वाले चीन की सड़कों पर शवों का अंबार लग गया। जीरो कोविड पॉलिसी की ऐसी धज्जियां उड़ी की जिनपिंग किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहे। बता दें कि कुछ महीने पहले तक चीन अपनी इसी पॉलिसी पर इतरा रहा था।

चीनी ब्लोगर ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक पुलिस कार को आम नागरिकों द्वारा पलटते हुए देखा जा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए ब्लोगर ने लिखा कि जब सीसीपी पुलिस ने जब लोगों को नए साल का जश्न मनाने के क्रम में आतिशबाजी करके की वजह से गिरफ्तार करने का प्रयास किया तब पब्लिक ने एक पुलिस कार को पलट दिया। वीडीयो चीन के हेनान प्रांत के झोफको शहर का बताया जा रहा है।

बता दें कि चीन में कोरोना से दहशत का माहौल है। अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा गई है और रोगियों को भर्ती करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड संक्रमण की वजह से भारी संख्या में लोगों की जानें भी जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button