ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दिल्ली में पारा 2.8 डिग्री, IMD का अलर्ट- नहीं मिलेगी अगले 48 घंटे तक राहत।

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी सितम ढा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के लोधी रोड में आज न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह में दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा दिखाई दिया, जिसकी वजह से वाहन चालक सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे. वहीं, घने कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर फॉग अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. इसको लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. 8 किमी प्रति घंटे की की रफ्तार से हवा चल रही है. कोहरे की वजह से50 मीटर से भी सड़कों पर विजिबिलिटी 50 मिटर से भी कम है. वहीं, बर्फीली हवाओं की वजह से बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके इस वक्त कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं. प्रचंड सर्दी से हाल-फिलहाल राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है.मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र लखनऊ के कार्यवाहक निदेशक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, हवा की ऊपरी सतह में घने कोहरे के कारण सूरज की तपिश जमीन तक नहीं पहुंच पा रही है. नतीजतन धूप नहीं निकलने से दिन का तापमान भी कम ही रह रहा है. दानिकश ने बताया कि इसके साथ ही उत्तराखंड की ऊंचाई वाली पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद वहां से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन भरी सर्दी पैदा कर दी है. उन्होंने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी हिस्सों में अनेक स्थानों पर तथा पूर्वी भागों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि राज्य के ज्यादातर पश्चिमी इलाके और कुछ पूर्वी हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा. बुधवार को राज्य के अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद मंडलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा प्रयागराज मंडल में यह काफी नीचे रहा. राज्य के बाकी सभी मंडलों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि अगर लोग सर्दी में बाहर निकल रहे हैं तो गर्म कपड़े जरूर पहने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button