ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

 दिल्ली में लड़की को अपनी कार के नीचे 13 किमी तक घसीटने वालों को पता था कि वह कार के नीचे फंस गई है

नई दिल्‍ली।  दिल्ली के सुल्तानपुरी में हुई युवती की मौत के मामले में पीड़िता की  दोस्त ने मीडिया को बताया कि दिल्ली में उस  20 वर्षीय लड़की को अपनी कार के नीचे 13 किमी तक घसीटने वाले लोगों को पता था कि वह कार के नीचे फंस गई है। पुलिस को जांच में यह पता चला था कि जो अंजलि सिंह के साथ न्यू ईयर पार्टी में गई थी उसी स्कूटी पर पीछे एक और लड़की बैठी थी। जिसका नाम निधि है। लड़की कार के कथित तौर पर स्कूटी से टकराने के बाद गिर गई थी और अंजलि को कार के नीचे घसीटते देख उसकी दोस्त डर से घर चली गई।

पीड़िता की दोस्त निधि ने मीडिया से कहा बलेनो ने हमें सिर पर टक्कर मारी। मैं एक तरफ गिर गई और वह सामने की ओर गिर गई। मेरी दोस्त कार के नीचे फंस गई  था। कार में बैठे लोगों को पता था कि वह उनकी कार के नीचे है। लड़की कार के नीचे फंसी हुई थी और वह चिल्ला रही थी। मैं डर से घर चली गई।

दिल्ली में एक 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी को कथित तौर पर एक कार ने टक्कर मारी और फिर कुछ किलोमीटर तक उसे घसीटते चले गए। इस दर्दनाक हादसे में लड़की की मौत हो गई। इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दीपक खन्ना (26) अमित खन्ना (25) कृष्ण (27) मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button