ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

क्या लंदन में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं Sara और Kartik?

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों कार्तिक आर्यन की ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन को डेट करने की खबरें आ रही हैं, तो सारा अली खान अपने भाई के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सारा और कार्तिक न्यू ईयर पर साथ में ही छुट्टियां मना रहे हैं। दरअसल, क्रिसमस के आसपास कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अलग-अलग जगह पर छुट्टियां मना रहे थे। एक ओर सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान और दोस्तों के साथ लंदन से तस्वीरें साझा कर रही थीं, तो कार्तिक पेरिस में थे। नए साल की देर रात दोनों ने तस्वीरें साझा की हैं, जो एक ही जगह पर क्लिक की गईं और लगभग एक ही समय पर इंस्टाग्राम पर शेयर भी की गई। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या दोनों साथ में हैं?

सारा अली खान ने रविवार को कांच से बने क्रिसमस ट्री के अंदर खड़े होकर अपनी एक तस्वीर साझा की थी और फैंस को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी थीं। लगभग उसी समय कार्तिक ने एक रेस्तरां में किसी के साथ चाय पीते हुए तस्वीर साझा की। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘केवल मेरे लिए ब्लैक टी।’ इसके साथ ही दोनों ने जिस लोकेशन को मार्क किया है वह एक ही है।

इतना ही नहीं कुछ घंटों बाद सारा ने एक कोलाज शेयर किया, जिसमें वह एक मेले में इब्राहिम और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। लगभग उसी समय पर कार्तिक ने भी रंगीन रोशनी से जगमगाती लंदन की एक धुंधली तस्वीर साझा की। उन्होंने कार्नेबी सेलिब्रेट लाइट्स की एक तस्वीर भी साझा की। वहीं, कार्तिक ने पेरिस से लंदन आने का एक वीडियो भी साझा किया था।

Related Articles

Back to top button