ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अमेरिका में महिला ने 3 साल की बच्ची को रेलवे ट्रैक पर धकेला,आरोपी महिला गिरफ्तार

अमेरिका के ओरेगॉन प्रांत से एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ी अनजान महिला ने तीन साल की मासूम बच्ची को ट्रेन की पटरी पर धक्का दे दिया। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है। इसमें महिला मासूम बच्ची को पटरी पर धक्का देती नजर आ रही है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अमेरिका में यह हृदय विदारक घटना 28 दिसंबर को हुई थी। इसकी वीडियो क्लिप मुल्तानोमाह काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट की है। जिला अभियोजन कार्यालय के अनुसार 3 साल की लड़की अपनी मां के साथ प्लेटफॉर्म पर खड़ी होकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रही थी, तभी एक अजनबी महिला उसे रेलवे ट्रैक पर धकिया देती है। आरोपी महिला की पहचान 32 साल की ब्रायना लेस वर्कमैन के रूप में हुई है। मासूम बच्ची को रेलवे ट्रैक व पत्थरों की सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि वहां मौजूद अन्य लोग तुरंत हरकत में आए और ट्रेन आने से पहले उन्होंने बच्ची को पटरियों से उठा लिया, वरना बड़ी घटना हो जाती है।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। एक यात्री ब्लेन डेनले ने एनबीसी 15 चैनल को बताया कि वह यह देखकर हैरान हो गए कि कैसे कोई किसी बच्ची को पटरी पर गिरा सकता है। पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जांच के बाद अभियोजन कार्यालय ने इसका वीडियो जारी किया है। घटना में गंभीर रूप से घायल बच्ची की पहचान पोर्टलैंड की बेघर लड़की के रूप में की है।

मुल्तानोमाह के अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हमले के प्रयास, लोक परिवहन को बाधित करने, लापरवाही से किसी की जान को खतरे में डालने जैसे आरोपों में केस दायर किया गया है। कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि उसके खिलाफ जमानत दिए बगैर मुकदमा चलाया जाए।

Related Articles

Back to top button