ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई सिपाहियों की बाइक, एक की मौके पर ही मौत, दूसरे की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश में होने वाले सड़क हादसों में आए दिन पुलिसकर्मियों की जान जाती है। ताजा मामला लखीमपुर जिले का है, जहां के रहने वाले दो सिपाही श्रावस्ती जिले में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। इनमे से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। इलाज के लिए घायल सिपाही को लखनऊ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जबकि घटना के बाद मृतक सिपाही के शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया था।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी जिले के बेला परसुआ निवासी रामकिशुन के 27 वर्षीय पुत्र सुनीत कुमार ने वर्ष 2021 में पुलिस की परीक्षा पास की थी। उसकी तैनाती श्रावस्ती जिले में हुई। इसी गांव के निवासी हेमंत का 28 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार भी सुनीत के साथ परीक्षा पास करने के बाद उसके साथ ही श्रावस्ती जिले की पुलिस लाइन में तैनात था।

रविवार की देर रात दोनों सिपाहियों की बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से जा टकराई। इसमें सुनीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हुआ था। रोहित को इलाज के लिए लखनऊ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जबकि घटना के बाद मृतक सुनीत के शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया था।

एसपी ने दी श्रद्धांजलि

सोमवार को श्रावस्ती पहुंचे सुनीत के परिजनों ने पुलिस लाइन में मृतक को श्रद्धांजलि दी। शहीद स्मारक पर श्रावस्ती के एसपी अरविंद कुमार मौर्य, एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने शोक व्यक्त करने के बाद अंतिम विदाई दी। वहीं घायल सिपाही के इलाज के लिए भी प्रार्थना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button