ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

यूपी में आज प्रवेश करेगी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा लाखों की भीड़ जुटाने की तैयारी

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल यानि मंगलवार को उप्र में प्रवेश करेगी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से यात्रा को सफल बनाने तथा लाखों लोगों को इसमें शामिल कराने को लेकर व्यापक तैयारियां की गयी हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं तथा संतों और महंथों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ कल तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है जो गाज़ियाबाद जनपद से आरंभ हो रही है। यात्रा में शामिल होने के लिए भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के साधु संतों एवं महंतों को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माध्यम से निमंत्रण भेजा गया था। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह के निर्देश पर संतों-महंथों से मुलाकात कर सबको आमंत्रित किया था। जिसके क्रम में अयोध्या से अनेक पूज्यनीय साधु संत और महंथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। इसके साथ ही तमाम पूज्य संतो महंतों ने यात्रा के लिए विभिन्न माध्यमों से अपने शुभाशीर्वचन यात्रा और राहुल गांधी जी को प्रेषित किया है। शुभकामना संदेश भेजने वाले प्रमुख आदरणीय संतों महन्थों में प्रमुख रूप से आचार्य सत्येंद्र दास मुख्य अर्चक श्री राम जन्मभूमि अयोध्या महंत दिव्य कला परमार्थ कला जी महंत जनमेजय शरण जानकी घाट अयोध्या महंत करुणानिधान शरण जी झुनकी घाट अयोध्या महंत मैथिली रमण सरल लक्ष्मण किला आदि सम्मिलित हैं।
वहीं कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इस यात्रा में उत्तर प्रदेश की सहभागिता भी बढ़ चढ़कर रहेगी। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 8-9 वर्ष से देश व प्रदेश के जो हालात बने हुए हैं उसमें भाई को भाई का दुश्मन बनाया जा रहा है। चंद उद्योगपतियों के पास देश का पैसा इकट्ठा होता जा रहा है। बाकी देशवासी गरीबी महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ यूपी में लाखों लोग जुडे़ंगे।

Related Articles

Back to top button