ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत…सड़क हादसे में दो अन्य लोग घायल, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर। थाना इटवा के चौखड़ा में अज्ञात ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। दुघर्टना सोमवार की रात साढ़े सात से आठ बजे की बीच की बताई गई है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

करहिया सघन गांव का था मृतक

थाना क्षेत्र के करहिया सघन निवासी 28 वर्षीय सुरेश पुत्र राम जियावन, बरगदवा निवासी 40 वर्षीय अजय उपाध्याय व 34 वर्षीय अशोक कुमार मोटर साइकिल से चौखड़ा की ओर जा रहे थे। अभी चौखड़ा पहुंचे थे कि सामने से जा रही ट्रक से ठोकर लग गई। तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को सीएचसी इटवा भर्ती कराया गया। जहां सुरेश को डाक्टरों ने मृत घोषित किया।

एक घायल को किया गया रेफर

घायलों में अजय उपाध्याय व अशोक कुमार का चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। अजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एक अन्य घायल अशोक का उपचार सीएचसी में चल रहा है। इटवा थाना के एसएचओ बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस जांच प्रक्रिया में जुटी हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की करवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button