ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

विवादित भूमि पर निर्माण रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव, दारोगा का सिर फटा, सिपाही को भी आईं चोटें

उत्तर प्रदेश में पुलिस पर होने वाले हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला कौशांबी जिले का है, जहां सोमवार की रात बिना राजस्व टीम के विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रोकना एक दरोगा को भारी पड़ गया। निर्माण करा रहे लोगों के पथराव में दरोगा का सिर फिट गया। जबकि एक सिपाही को मामूली चोट लगी है। खबर मिलते ही आनन-फानन में एसपी बृजेश श्रीवास्तव मंझनपुरए करारी, पश्चिम शरीरा, महिला थाना सहित क्यू आर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मौके पर शांति व्यवस्था कायम कराई.

ये था मामला

जानकारी के मुताबिक, कौशांबी जिले के अर्का फतेहपुर गांव में ज्ञान प्रकाश शुक्ला और संतोष कुमार सरोज अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। ज्ञान और संतोष के बीच गांव की एक जमीन पर कब्जे का विवाद चल रहा है। दोनों जमीन पर मालिकाना हक के लिए जिला अदालत में मुकदमा लड़ रहे हैं। विवादित जमीन पर स्टे है।

इसके बावजूद सोमवार की रात संतोष सरोज भूमि पर निर्माण कार्य करा रहा था। रात करीब 10 बजे करारी थाना के अर्का महावीरपुर चौकी इंचार्ज दरोगा अजीत उपाध्याय के पास ज्ञान शुक्ला पक्ष ने फोन कर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत की।

दरोगा का सिर फटा

इस पर चौकी इंचार्ज बिना अधिकारियों को सूचित किए ही अवैध निर्माण रोकने के लिए एक सिपाही के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दरोगा ने निर्माण रोकने के लिए दबाव बनाते हुए संतोष सरोज पक्ष पर सख्ती की। इससे आक्त्रसेशित संतोष पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव में दरोगा अजीत का सिर फट गया। जबकि साथ रहे सिपाही को मामूली चोट लगी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया।

Related Articles

Back to top button