ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

प्रयागराज में वाहन चेकिंग कर रहे ARTO को तेज रफ्तार कार ने कुचला,  हालत गंभीर

प्रयागराज : नैनी के नए यमुना ब्रिज पर कार की टक्कर से एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। आनन फानन में उन्होंने जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ मेदांता के लिए रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक शुरुआती 15 दिन एआरटीओ के लिए अहम हैं। घटना की जानकारी होते ही डीएम, आरटीओ सहित तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।

एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश कुमार गुप्ता मंगलवार को भोर में नए यमुना पुल पर अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। भोर में करीब पांच बजे एक गाड़ी के नंबर प्लेट का फोटो खींचने के लिए जैसे ही वह सड़क पार कर रहे थे कि तेज रफ्तार एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एआरटीओ दूर गिरे। इससे उनके सिर में गंभीर चोटे आई।

घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। कर्मचारियों ने एआटीओ को तत्काल जीवन ्ज्योति हास्पिटल रामबाग में भर्ती कराया। सिर से लगातार रक्तस्राव हो रहा था। हालत गंभीर देख उन्हें मेदांता के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button