ब्रेकिंग
गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा नवविवाहिता के साथ रेप कर हत्या, कमरे में निवस्त्र मिली लाश, जेठ पर आरोप कमरे में निवस्त्र मिली लाश,...
उत्तरप्रदेश

अवैध निर्माण रोकने गई पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, आई गंभीर चोट..

फतेहपुर । करारी के अर्का फतेहपुर गांव में सोमवार की रात अवैध निर्माण रोकने पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मौके पर पहुंच गए। देर रात आरोपित पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया गया। इस घटना से मौके पर खलबली मची रही।

अर्का महावीरपुर निवासी ज्ञानप्रकाश शुक्ला पुत्र राम लखन शुक्ला की भूमि अर्का फतेहपुर में है। इनकी जमीन पर सोमवार की रात नौ बजे अर्का फतेहपुर निवासी संतोष सरोज अवैध निर्माण करा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज हमराही मुकुल चौहान, रामसिंह, सत्य प्रकाश शर्मा और राम नेवाज यादव के साथ रात लगभग नौ बजे मौके पर पहुंच गए। वहां लाठी-डंडे से लैश संतोष सरोज के पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

पुलिस को नहीं मिला बचाव का मौका

अचानक हमले के चलते पुलिस को बचने का अवसर नहीं मिला। लोगों ने ईंट-पत्थर भी चलाने शुरू कर दिए। चौकी इंचार्ज के सिर पर पत्थर लग गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमराहियों को भी हल्की चोटें आईं। सीओ मंझनपुर योगेंद्र कृष्ण नारायण फोर्स के साथ मौके पर पहुंच घटना के बारे में जानकारी हासिल किया।

Related Articles

Back to top button