ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

बिग बॉस के घर में एक-दूसरे पर उड़ेला गया कीचड़ भरा पानी

Bigg Boss 16 में समय बढ़ने के साथ ही घरवालों के बीच घमासान भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार का वार में जहां सलमान खान ने विकास मानकतला से लेकर शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम तक की जमकर क्लास लगाई तो वहीं ‘पाप का घड़ा’ टास्क के दौरान घरवालों ने एक दूसरे पर जमकर मिट्टी-कीचड़ भरा पानी उड़ेला। इसके साथ ही बिग बॉस ने भी अर्चना और विकास दोनों को एक बार फिर से घर में रहने के नियम कायदे समझाए।

बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट को एक दूसरे के पाप बताते हुए उनके ऊपर मिट्टी का गंदा पानी उड़ेलना था और इस दौरान जहां अपनी-अपनी बारी पर सभी  प्रतिभागियों ने एक दूसरे कि कमियां गिनाते हुए पानी उड़ेला तो वहीं हमेशा की तरह अर्चना गौतम पर सबसे ज्यादा पानी डाला गया। शिव ठाकरे से लेकर विकास मानकतला, सौंदर्या, साजिद खान, प्रियंका चाहर चौधरी ने उन पर खूब पानी उड़ेला। हालांकि साजिद खान अर्चना का पक्ष भी रखते दिखाई दिए। इस दौरान सभी प्रतिभागियों में खूब तनातनी भी देखने को मिली।

हर शुक्रवार का वार काफी धमाकेदार रहता है, क्योंकि एक हफ्ते के सारी लड़ाई झगड़े पर भाईजान यानी सलमान अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। आज सलमान ने शालीन भनोट के साथ ही अर्चना को उनकी भाषा के लिए खूब जमकर खरी-खोटी सुनाई तो वहीं निमृत कौर अहलूवालिया को भी अब्दू के साथ उनकी शिकायतों को लेकर आईना दिखाया। सलमान ने निमृत से कहा कि आपके दोस्त पहले अब्दू से कहते थे कि वह आपसे दूर रहें और जब अब अब्दू ने दूरी बनानी शुरू कर दी है तो आपको परेशानी है क्योंकि अब आप कैमरे में नहीं दिखती हैं।

Related Articles

Back to top button