ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

भयानक हादसे का शिकार हुए ‘एवेंजर्स’ फेम हॉलीवुड एक्टर Jeremy Renner

एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में सुपरहीरो हॉकआई का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर हाल ही में भयानक हादसे का शिकार हो गए। वह वीकेंड पर अपने घर के आस पास जाने बर्फ को हटाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे में जेरेमी रेनर को कई चोटें आई हैं। वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल अभिनेता की हालत स्थिर बताई जा रही हैं।

अभिनेता जेरेमी रेनर के हादसे की खबर आने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। फैंस अब उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। वहीं, उनके प्रवक्ता की तरफ से अभिनेता से जुड़ा ताजा हेल्थ अपडेट सामने आए हैं। अभिनेता के प्रवक्ता ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि हम यह कह सकते हैं कि जेरेमी इस समय क्रिटिकल हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस अनहोनी के दौरान उन्हें चोटें भी आई हैं। यह घटना रविवार रात की है, जब स्नो प्लोइंग कर रहे थे और इस दौरान कुछ मौसम संबंधी समस्याओं के कारण यह हादसा हुआ। उनका परिवार उनके साथ है और उन्हें बहुत अच्छा इलाज मिल रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रेनो से लगभग 25 मील दूर माउंट रोज-स्की टेहो के नजदीक उनका घर है। नए साल की शाम में उस इलाके में भारी बर्फबारी हुई थी। हादसे का शिकार होने के बाद जेरेमी को इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया था। उनके प्रवक्ता ने बताया कि उनकी हालत अभी गंभीर है, लेकिन स्थिर है। अच्छी तरह से उनकी देखभाल की जा रही है।

जेरेमी रेनर हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। जेरेमी को दो बार ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया जा चुका है। उन्हें ‘द हर्ट लॉकर’ और ‘द टाउन’ जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। बीते साल मई में जेरेमी रेनर भारत आए थे। उस दौरान वह राजस्थान के अलवर शहर में कुछ स्कूल के बच्चों से मिले थे। सामने आई तस्वीरों में जेरेमी के साथ अनिल कपूर भी दिखाई दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए अपनी तस्वीर भी साझा की थी।

Related Articles

Back to top button