ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

त‎मिलनाडु में भाजपा अपने दम पर एक सीट भी नहीं जीत सकती: स्टालिन 

चेन्नई । साल 2014 के बाद से देश के विभिन्न राज्यों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा चुकी भारतीय जनता पार्टी को लेकर डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बड़ा बयान दिया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि एक राज्य में हुए चुनावों के परिणाम के आधार पर आप न तो पूरे देश के मूड का अनुमान लगा सकते हैं और न ही लगाना चाहिए। स्टालिन ने कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में गेम के रूल्स अलग-अलग होते हैं। देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में भाजपा के समर्थन में भिन्नता है। खासतौर पर अपने राज्य तमिलनाडु के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि भाजपा ने क्षेत्रीय सहयोगियों की पीठ पर सवार होकर अतीत में और पिछले राज्य के चुनावों में विधानसभा सीटें जीती हैं। बीजेपी अपने दम पर एक भी सीट नहीं जीत सकती। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों के अधिकारों को हड़पने की कोशिश कर रही है और समवर्ती सूची के सब्जेक्ट्स को भी अपना मानने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्यपालों के जरिए विभिन्न राज्यों में समानांतर सरकार चलाने की कोशिश कर रही है। विभिन्न राज्यों में निर्वाचित सरकारों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे नियुक्त राज्यपालों का व्यवहार और दृष्टिकोण हमारे संविधान का उपहास है। एमके स्टालिन ने कहा कि सिर्फ डीएमके ही नहीं बल्कि केरल में सीपीआई-एम तेलंगाना में बीआरएस पश्चिम बंगाल में टीएमसी और दिल्ली में आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक खेल खेलने वाले राज्यपाल संघ के लोकतांत्रिक और संघीय स्वरूप के लिए शुभ नहीं हैं। इसे ठीक किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button