ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। देवगढ़ वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत बहन से मिलने उसकी ससुराल जा रहा था युवक।

मुरैना में एक युवक की टक्कर से मौत हो गई है। युवक अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल मुरैना आ रहा था। इसी बीच रास्ते में सामने से आ रहे एक वाहन ने उसको टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद घटनास्थल पर लोग पहुंचे और उन्होंने पुलिस को खबर की। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बता दें, कि मृतक शिवकुमार उर्फ सोनू, पुत्र दामोदर पाराशर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ढीलज्जा गांव, थाना सेपऊ, जिला धौलपुर अपनी बहन से मिलने उसकी ससुराल जा रहा था। वह बाइक पर सवार था। उसी दौरान देवगढ़ थाने के पास सामने से आ रहे एक बड़े वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। लोगों की माने तो टक्कर अवैध रेत से भरी एक ट्रेक्टर ट्राली ने मारी। टक्कर मारने के बाद ट्रेक्टर चालक वाहन सहित भाग गया। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे तो देखा कि युवक पड़ा था। लोगों ने युवक को उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठ सका। बाद में लोगों ने देवगढ़ थाना पुलिस को खबर की, लगभग आधा घंटे बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने उसे उठवाकर उसका पीएम करा दिया। देर में पहुंची पुलिस, वरना बच सकता था युवक युवक के परिजन राहुल पुत्र शंकर सिंह परमार ने बताया कि बाद में उसने जब स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि अगर पुलिस समय पर मौके पर पहुंचती तो युवक को समय पर अस्पताल ले जाया जा सकता था लेकिन पुलिस देरी से पहुंची जिससे युवक काफी देर तक वहीं पड़ा रहा तथा अत्यधिक खून रिसाव के कारण उसकी मौत हो गई। कहती है पुलिस एक्सीडेंट किस वाहन से हुआ, उसका पता नहीं लग सका है। हो सकता है बॉडी का पीएम करा दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button