ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

साल के पहले दिन दुर्ग पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, महादेव बुक आईडी से सट्टा का कारोबार करने वाले 6 गिरफ्तार

दुर्ग: महादेव बुक आईडी से सट्टा का कारोबार करने वालों पर दुर्ग पुलिस ने नए साल के पहले ही दिन बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। दुर्ग पुलिस की एंटी साइबर व क्राइम यूनिट तथा भट्ठी पुलिस ने बालाघाट मध्यप्रदेश से 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी भिलाई के रहने वाले हैं और वारासिवनी बालाघाट के एक मकान में छिपकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 3 लेपटॉप, 14 मोबाइल एवं एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं। बरामद महादेव बुक से जुड़े अन्य मोबाइल नंबरों का खुलासा हुआ।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिला बालाघाट के वारासिवनी में महादेव बुक नंबर 190 ब्रांच का संचालन हो रहा था। पूर्व में एंटी क्राइम सायबर यूनिट एवं थाना मिलाई भट्टी की संयुक्त टीम के द्वारा ऑनलाइन सट्टा कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई थी। उस दौरान ऑन लाइन सट्टा महादेव एप्प से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया था।

इसी क्रम में एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट व थाने की टीम को वारासिवनी जिला बालाघाट के एक मकान में, दुर्ग-भिलाई के व्यक्तियों द्वारा ऑन-लाइन सट्टा महादेव बुक एप के संचालन की सूचना मिली। सूचना मिलने पर एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी के निरीक्षक केके कुशवाहा के नेतृत्व में विशेष टीम वारासिवनी जिला बालाघाट के लिए रवाना की गई। सूचना के आधार पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी वारासिवनी जिला बालाघाट के एक किराए के मकान में दबिश देकर ऑन-लाइन सट्टा महादेव ब्रांच का संचालन कर रहे 6 आरोपियों को पकड़ा गया।

Related Articles

Back to top button