ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

नकली हॉलमार्क वाले गहने के नुकसान से बचाने के लिए नियम सख्त करने की तैयारी

देश भर में ग्राहकों को नकली हॉलमार्क वाले सोने के गहने बेचे जा रहे हैं। बड़े जूलरी कारोबारी और उद्योग के लोगों ने सरकार से कहा है कि इस नकली हॉलमार्क के बाजार को खत्म करने के लिए कोई ठोस नियम लाया जाए।कुछ समय पहले ही ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) ने सभी तरह की सोने की जूलरी पर हॉलमार्किंग जरूरी किया था। उसके बाद पूरे देश में नकली हॉलमार्क का चलन तेजी से बढ़ गया है। सूत्रों ने कहा कि जूलरी निर्माता तस्करी वाला सोना खरीदते हैं। उसी पर अवैध तरीके से हॉलमार्किंग कर खुदरा बाजार में बेच रहे हैं।

इस तरह के सोने प्रति ग्राम 200-300 रुपये सस्ते में बेचे जाते हैं। इससे ग्राहक इनकी ओर ज्यादा रुझान दिखा रहे हैं, जबकि कारोबारियों को नुकसान हो रहा है।इसी महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि अधिकारियों को यह पता लगाना चाहिए कि क्या सोने के ज्यादा आयात और तस्करी के बीच कोई संबंध है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस के अनुसार, 2021-22 में 500 करोड़ का 833 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त हुआ था। 2020-21 में खाड़ी क्षेत्र से तस्करी में गिरावट देखी गई थी

Related Articles

Back to top button