ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर। लोकायुक्त की टीम ने नगर निगम के दो अधिकारियों को रिटायर्ड डीएसपी (DSP) से रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया।

ग्वालियर। दरअसल ग्वालियर के हजीरा इलाके में आने वाले लूटपुरा क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 3 में पदस्थ कर संग्राहक गोपाल सक्सेना और कर सहायक रोहित कुमार द्वारा हजीरा के जगनापुरा में रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी (DSP) भगवानदास पंथ से मकान नामंतरण के एवज में ₹3000 की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन फरियादी स्वयं वरिष्ठ कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से मिलकर उसने अपना नामंतरण बनवा लिया। जिसके बाद अधिकारियों ने कहा कि आपको इसके दस्तावेज क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 3 से प्राप्त होंगे। फरियादी क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 3 पहुंचा और उसने कर संग्राहक से मकान नामांतरण का दस्तावेज मांगा। नामांतरण का दस्तावेज देने के एवज में कर संग्राहक गोपाल सक्सेना, कर सहायक रोहित कुमार द्वारा दोबारा 3000 की मांग की गई। फरियादी ने बतौर एडवांस ₹1000 देकर कहा कि मैं शुक्रवार को सुबह 2000 देकर नामांतरण ले जाऊंगा। इसके बाद गुरुवार को फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस से रिश्वत की शिकायत की। प्रार्थी की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने आज फरियादी को शेष बचे रुपए में केमिकल लगाकर क्षेत्रीय कार्यालय भेजा। जैसे ही फरियादी ने कर संग्राहक और सहायक को रिश्वत दी वैसे ही रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button