ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

झपकी आने से हुआ भीषण हादसा, हरियाणा रोडवेज बस चालक बना ‘देवदूत’, ऐसे बचाई ऋषभ पंत की जान

रुड़की : Rishabh Pant Accident: दिल्ली से रुड़की में मां से मिलने आ रहे क्रिकेटर ऋषभ पंत रुड़की के निकट नारसन में सड़क हादसे का शिकार हो गये।

हादसा इतना भीषण था कि मर्सिडीज बेंज कार करीब दो सौ मीटर तक डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी तरफ जाकर पलट गई। इसके बाद कार में आग लग गई।

हादसे की वजह नींद की झपकी

आग लगने से पूर्व ही क्रिकेट हिम्मत दिखाते हुए कार से बाहर निकल आये। इसी दौरान उनके बैग से निकले कुछ रुपये वहां मौजूद कुछ लोग उठाकर ले गये।

ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए उनसे मिलने आ रहे थे। हादसे की वजह नींद की झपकी रही। ऋषभ पंत को रुड़की के सक्षम अस्पताल में उपचार देने के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में रेफर किया गया।

दिल्ली से अपनी मर्सिडीज कार में रुड़की आ रहे थे ऋषभ

भारतीय किक्रेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार अल सुबह मां सरोज पंत से मिलने दिल्ली से अपनी मर्सिडीज कार में रुड़की आ रहे थे।

सुबह करीब साढ़े पांच बजे इनकी कार नेशनल हाईवे 334 पर नारसन कस्बे में पहुंची तो क्रिकेटर ऋषभ पंत को नींद की झपकी आ गई। जिससे उनकी मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए करीब दो सौ मीटर दूर जाकर पलट गई।

बस चालक सुशील कुमार बस के परिचालक के साथ मौके पर पहुंचे

हादसे होते देख सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज बस भी रुक गई। बस चालक सुशील कुमार बस के परिचालक के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच मौके से कुछ दूरी पर स्थित डेयरी संचालक कुशलवीर सिंह कर्मचारियों को लेकर राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंचे।

पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। घायल ऋषभ पंत कार से बाहर निकलते ही सड़क पर गिर गये। इसी बीच तेज धमाके के साथ ही कार में भीषण आग लग गई।

हादसे में ऋषभ पंत की पीठ, सिर और पांव में चोट आई। करीब पांच मिनट बाद ही एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

ऋषभ पंत की पीठ पर बैग लटका हुआ था। जैसे ही घायल क्रिकेटर को एंबुलेंस में ले जाने लगे तो बैग से गिरे कुछ रुपये लोग उठाकर ले गये।

दो घंटे तक उपचार के बाद देहरादून मैक्‍स रेफर किया

घायल क्रिकेटर को रुड़की में दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इसी बीच एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, खानपुर विधायक उमेश कुमार सक्षम अस्प्ताल पहुंचे।

पुलिस ने गाड़ी भेजकर ऋषभ पंत की मां को भी अस्पताल बुला लिया। करीब दो घंटे तक उपचार के बाद ऋषभ को देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

कार 200 मीटर तक पलटते हुए सड़क के दूसरी तरफ गिरी

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी कुशलवीर सिंह ने बताया कि हादसा इतना भीषणा था कि कार दो सौ मीटर तक पलटते हुए सड़क के दूसरी तरफ गिरी। वहीं एसपी देहात स्वप्न किशोर ने बताया कि हादसे के पांच मिनट बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

क्रिकेटर ने सीट बेल्ट लगाई होती तो उन्हें कार से बाहर आने में काफी देर हो सकती थी। उन्होंने बताया कि नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पुलिस ने हासिल कर लिया है।

Related Articles

Back to top button