ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

2022 में नौ रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ Full Cream Milk

Milk Price 2022 : दिल्ली-एनसीआर में प्रमुख दूध वितरण कंपनी मदर डेयरी की ओर से दूध के दामों में एक बार फिर से दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। इसके बाद दिल्ली में एक लीटर दूध का दाम बढ़कर 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो कि पहले 64 रुपये लीटर था।2022 की बात करें, तो मदर डेयरी पांच और अमूल चार बार दूध के दामों में इजाफा कर चुका है। इससे दूध से बनने वाले उत्पादों जैसे दही, घी, क्रीम, मक्खन और लस्सी आदि की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, दूध का इस्तेमाल हर घर में होने के कारण, इसकी बढ़ती हुई कीमतों का असर देश के हर आम और खास आदमी पर पड़ा है। आज हम अपने इस लेख में आपको बताएंगे कि दूध में दामों में कब-कितना इजाफा हुआ।

2022 में मदर डेयरी ने कब-कब बढ़ाए दूध के दाम

2022 में मार्च और अगस्त में दूध के सभी प्रकारों पर दो-दो रुपये बढ़ाए थे। उसके बाद अक्टूबर में दिल्ली-एनसीआर के साथ आसपास के कुछ बाजारों में फुल क्रीम दूध और गाय के दामों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। वहीं, नवंबर में कंपनी ने फुल क्रीम के दाम में एक रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। दिसंबर में कंपनी ने फिर फुल क्रीम दूध के दाम को दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिया है। इस तरह मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत में नौ रुपये का इजाफा किया है।

2022 में अमूल ने कब-कब बढ़ाए दूध के दाम

2022 में देश की सबसे बड़ी दूध वितरण कंपनी अमूल की ओर से मार्च, अगस्त, अक्टूबर और नवंबर में कीमतों में इजाफा किया गया है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद 58 रुपये प्रति लीटर में मिलने वाले अमूल गोल्ड की कीमत मार्च में 60 रुपये, अगस्त में 61 रुपये, अक्टूबर में 63 रुपये और फिर नवंबर में 65 रुपये प्रति लीटर हो गई है। दिसंबर में दूध की कीमत बढ़ोतरी को लेकर अभी कोई जानकरी सामने नहीं गई है। इस तरह कंपनी ने 2022 में अमूल गोल्ड की कीमत में अब तक सात रुपये का इजाफा किया है।

Related Articles

Back to top button