ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

सोने में 173 रुपये की तेजी, चांदी में 926 रुपये का उछाल

Gold Silver Price : बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में भी मजबूती दिखी। मंगलवार को सोना 173 रुपये की तेजी के साथ 55,074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 54,901 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 926 रुपये की तेजी के साथ 70,205 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,807.60 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी तेजी के साथ 24.19 डॉलर प्रति औंस हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ”डॉलर में नरमी के कारण एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में तेजी आई। हालांकि क्रिसमस के लंबे सप्ताहांत के बाद कारोबार में कमी दिखी।

वहीं एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कॉमोडिटी रिसर्च) जतीन त्रिवेदी के अनुसार, डॉलर की कमजोरी और मंदी की आशंकाओं के कारण कॉमेक्स पर सोने की कीमतें 1805 डॉलर से ऊपर थीं। अक्टूबर के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। एमसीएक्स में सोना फिर से 55000 के करीब है। इस प्रतिरोध की पिछले हफ्तों से लगातार टेस्टिंग हो रही है। अगर यह लेवल यानी 55000 से ऊपर सोना पहुंचता है तो यह 56000 की ओर तेजी से जा सकता है। 1815 डॉलर से ऊपर कॉमेक्स गोल्ड 1840-1850 डॉलर की ओर रैली कर सकता है।

Related Articles

Back to top button