ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर दोस्ती कर छात्रा को होटल ले गया, किया रेप।

ग्वालियर में एक नाबालिग छात्रा को फेसबुक फ्रेंड ने होटल मिलने बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित रॉक ऑन होटल की है। घटना के बाद आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए] जिन्हें वाइरल करने की धमकी देकर वह उसका शोषण करता रहा। शोषण और ब्लैकमेल से परेशान होकर छात्रा थाने जा पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।यह है पूरा मामलाग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित ढोली बुआ का पुल पर रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा 12 वीं कक्षा में पढ़ती है। कुछ दिन पहले उसकी फेसबुक पर कैलाश शर्मा निवासी एडीमल का पुरा महुआ रोड मुरैना से दोस्ती हुई और दोस्ती के बाद उनके बीच फेसबुक और वाट्सएप पर चैटिंग और बातचीत होने लगी। दस दिसम्बर को कैलाश ने उसे मिलने बुलाया और जब वह मिलने पहुंची तो वह उसे बातचीत करने की कहकर पड़ाव थाने के पास रॉक ऑन होटल लेकर पहुंचा। कमरे में पहुंचते ही वह उससे गलत हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो धमकाकर उसके साथ गलत काम किया।वीडियो व फोटो से करने लगा ब्लैकमेलवारदात को अंजाम देते समय आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो बना लिया। वारदात के बाद आरोपी ने उसे धमकाया था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। साथ ही वादा किया कि वह उसके साथ शादी करेगा। इसके लिए उसने कोरे पेपर पर अपने हस्ताक्षर व अंगूठा लगाया था।धमकाकर बुलाने लगा होटलइसके बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल कर होटल बुलाता था और उसका शोषण करने लगा। जब छात्रा ने उससे शादी के लिए कहा तो आरोपी ने बताया कि वह तो शादीशुदा है और जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसे बदनाम कर देगा। धमकी की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस रवाना कर दी है।पड़ाव थाने के SI मुकेश शर्मा का कहना है कि थाने पर आकर एक छात्रा ने शिकायत कर बताया था कि उसके फेसबुक फ्रेंड ने उसे मिलने के बहाने एक होटल के कमरे में बुलाया और के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना ली जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह शोषण करता रहा पीड़ित की शिकायत पर आरोपी खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है उसकी तलाश की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button