ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

एक्सीडेंट के बाद बुरी तरह जल गई कार, वे सेफ्टी फीचर्स जिन्होंने बचाई ऋषभ पंत की जान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वह अकेले ही Mercedes कार को चलाते हुए दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे और रास्ते में एक ब्लैकस्पाट पर उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि डिवाइडर से गाड़ी टकराने के बाद तुरंत उसमें आग लग गई। हालांकि, किस्मत के घनी ऋषभ पंत इस घटना में बाल-बाल बच गए हैं और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। Mercedes एक एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस कार है। आइये जानते हैं Mercedes कारों में ऐसा क्या होता है खास…

Mercedes कारों में मिलते हैं ये आधुनिक फीचर्स

सेफ्टी के मामले में Mercedes की कारें कितनी एडवांस होती हैं, इसका अंदाजा आज के हादसे के बाद से आपको लग गया होगा। यही वजह है कि इन गाड़ियों की कीमतें काफी अधिक होती है। मर्सिडीज की कारों में एक्सीडेंट नेविगेशन, नाइट व्यू एसिस्ट, एक्टिव लेन किपिंग फीचर, ब्लाइंड स्पॉट मानिटरिंग सिस्टम, एडॉप्टिव हाई बीम एसिस्ट आदि सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

Mercedes की गाड़ियां सेफ्टी और टेक्नॉलोजी के मामले में इतनी एडवांस होती हैं कि आप गाड़ी के अंदर बैठ कर अपने आस-पास की परिस्तिथियों पर नजर रख सकते हैं, वहीं इसमें एयर बैग, मजबूत बॉडी पार्ट्स भी हादसे के समय यात्रियों की हिफाजत करते हैं।

ब्लैक स्पॉट क्या होता है?

ये जानने से पहले आपको ब्लैक स्पॉट क्या होगा इसके बारे में जानना होगा। जिस जगह पर कई सड़क हादसे होते हैं उस जगह को ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया जाता है। इन जगहों की सड़कों को एक्सपर्ट की टीम देखेगी। ये वो जगहें हैं जहां बार-बार एक्सीडेंट्स होते हैं। किसी एक स्पॉट पर तीन साल में पांच रोड एक्सीडेंट्स हो जाएं या किसी स्पॉट पर 3 साल में 10 मौतें हो जाएं तो उसे Black Spot माना जाता है।

Related Articles

Back to top button