ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

छात्र से मारपीट मामले में परिजनों के हंगामा के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

यमुनानगर: यमुनानगर में दसवीं की छात्र से मारपीट के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। जिसके बाद आज पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

बता दें कि दो दिन पहले बुडिया में स्कूल से लौट रहे दसवीं के छात्र सोहेल पर कार सवार बदमाशों ने पहले कार से टक्कर मारी थी और उसके बाद लोहे की रॉड से मारकर उसके हाथ पैर तोड़ दिए थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो हुई थी। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि किस तरह से कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर छात्र के साथ मारपीट की जा रही है। इस मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिग्विजय सिहं राणा राजपुताना मोहल्ला बुडिया,देव सैनी  गांव कनालसी  व विपुल कंबोजवासी गांव माली माजरा के रूप में हुई है।

डीएसपी राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया था। घायल छात्र से पुलिस को बयान दिया है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button