ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

Covid-19:एक जनवरी से चीन सहित इन देशों के यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया सहित अन्य देशों में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2023 से चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। इस आदेश के बाद से इन देशों से आने वाले यात्रियों को अब उन्हें यात्रा से पहले अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, ‘1 जनवरी 2023 से चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। उन्हें यात्रा से पहले अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा कि इन देशों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारत आने से पहले 72 घंटों के भीतर परीक्षण किए जाने हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह आवश्यकता भारत आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के रैंडम दो प्रतिशत परीक्षणों के अतिरिक्त है, भले ही वह किसी भी देश से भारत आ रहा हो।

दुनिया में बढ़ते कोरोना को लेकर सरकार अलर्ट

बता दें कि कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार ने कोविड दिशानिर्देशों को कड़ा किया है और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 268 नए कोरोनोवायरस संक्रमण दर्ज किए गए, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 3,552 हो गए। देश में दैनिक संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत है। वहीं, साप्ताहिक संक्रामक दर 0.17 फीसदी है।

Related Articles

Back to top button