ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जौरा मुरैना। एसपी ने बच्चों को दिए अध्यापन कार्य मैं सफलता के टिप्स, तीन दिवसीय बाल आनंद महोत्सव प्रारंभ ।

जौरा प्रसिद्ध सर्वोदय कार्यकर्ता समाजसेवी महात्मा गांधी सेवा आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय भाई जी डॉक्टर एसएन सुबाराव जी की स्मृति में गुरुवार से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय बाल आनंद महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पधारे जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बच्चों को अध्यापन कार्य में सफलता के लिए टिप्स दिए 29 दिसंबर को बाल आनंद महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से बच्चों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी में कहा कि परीक्षाओं से पहले सफल होने के लिए आप किस तरह की तैयारियां करते हैं जो याद करके जाते हैं क्या उसे भूल भी जाते हैं इस पर कई बच्चों ने भोलेपन से कहा कि हां भूल जाते हैं कुछ याद रहता है कुछ याद नहीं रहता है इस पर एसपी ने कहा कि रात को सोने से पहले आप अच्छी तरह से पढ़ाई करके सोया करेगी को आपको परीक्षाओं में सब कुछ याद रहेगा कुछ भी भूलेंगे नहीं पुलिस अधीक्षक बागरी ने बच्चों को समझाते हुए यह भी कहा कि नोट बनाकर पड़े याद करें तो आपको परीक्षाओं में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी एसपी ने यह भी कहा आपको सपने किस तरह के आते हैं तो कई बच्चों ने कई तरह के सपने आने की बातें मासूमियत के साथ कहीं तब एसपी ने कहां की सोने से पहले आप सब बच्चे मन लगाकर अध्यापन कार्य करें पढ़ाई करें तो फिर आपको सपने भी पढ़ाई अध्यापन कार्य के ही आएंगे पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि निश्चित रूप से बाल आनंद महोत्सव बच्चों का मनोबल बढ़ाने उत्साह बढ़ाने का प्रशंसनीय कार्य है इस तरह की लाभदाई ज्ञानवर्धक उत्साहवर्धक कार्यक्रमों से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है जो भविष्य में इन बच्चों की आगे की शिक्षा पढ़ाई में भी काम आता है यहीं पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी गांधी आश्रम से सदस्य कैलाश मित्तल ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है कार्यक्रम में मंचासीन विशिष्ट अतिथियों ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शुक्ला शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष पत्रकार जेपी पाराशर एवं श्रीराम त्यागी का भी शॉल श्रीफल के साथ सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन बाल आनंद महोत्सव समिति के अध्यक्ष एल एन त्यागी ने किया महात्मा गांधी सेवा आश्रम की प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक का सम्मान कर उन्हें शहद सरसों का तेल जूट का थैला बाल आनंद महोत्सव को लेकर भाई जी के ऊपर तैयार की गई एक स्मारिका भी भेंट की गई कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई कार्यक्रम में जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे ध्वजारोहण नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती पुखराज नरेश सिंह सिकरवार ने किया बाल आनंद महोत्सव 31 दिसंबर तक चलेगा बॉक्स भाई जी की समाधि पर एसपी ने चढ़ाए पुष्प बाल आनंद महोत्सव का उद्घाटन करने से पूर्व पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने भाई जी डॉ एसएस सुब्बा राव जी की समाधि पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए यहीं पर अनुविभागीय अधिकारी अरविंद महोर ने भी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की तत्पश्चात भाई जी की स्मारिका सहित अन्य ऐतिहासिक वस्तुओं को प्रफुल्ल श्रीवास्तव शीतल जैन द्वारा दिखाते हुए उनका इतिहास भी बताया यहीं पर मौजूद समर्पित डकैत बहादुर भाई ने भी पुलिस अधीक्षक को अपना परिचय दिया आत्मसमर्पण के बाद बहादुर भाई गांधी सेवाश्रम मैं रहकर सेवा कर रहे हैं इस दौरान यहां एलएन त्यागी देवेंद्र त्यागी,,सुरेंद्र कुशवाहा, विद्या राम प्रजापति ,केवी सिंह एसडी ,श्रीवास्तव एसके झा शीतल जैन सहित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button